DEMO SITE

मुख्य पृष्ठ :: अंतरराष्ट्रीय
Latest 5 Stories And Articles
इराक़ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की योजना
इराक़ के विदेश मंत्री होशियार ज़ेबारी ने कहा है कि उनकी सरकार देश में स्थिरता कायम करने के लिए अगले महीने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बुलाना चाहती है.
यह सम्मेलन इराक़ में जारी हिंसा रोकने और वहाँ स्थिरता कायम करने की कोशिशों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन प्राप्त करने पर केंद्रित होगा.ज़ेबारी ने कहा कि उनकी सरकार अगले महीने की शुरुआत में मिस्र में यह सम्मेलन आयोजित करना चाहती है.उन्होंने कहा कि इसमें इराक़ के सभी पड़ोसी देशों समेत अमरीका और दुनिया के अन्य बड़े देश शामिल होंगे.बीबीसी को दिए इंटरव्यू में ज़ेबारी ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव का असर इराक़ पर पड़ रहा है और सम्मेलन का एक मक़सद यह भी होगा कि दूसरे देश इराक़ के नाम पर अपनी कूटनीति न चलाएँ.पहली बार इस सम्मेलन में अमरीकी विदेश मंत्री .... Full Story
'इराक़ से कुछ भी सकारात्मक नहीं मिला'
पोप बेनेडिक्ट ने वेटिकन में दिए अपने ईस्टर संदेश में कहा है कि इराक़ में हुई हिंसा से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा कि वहाँ हो रही हिंसा से इराक़ बिखर रहा है.वेटिकन के सेंट पीटर्स चौराहे पर जमा हुए लोगों को संबोधित करते हुए पोप ने दुनिया में बढ़ते दुख और संताप पर अपनी चिंता व्यक्त की. इराक से कुछ भी सकारात्मक निकलकर सामने नहीं आ सका.पोप बेनेडिक्ट उन्होंने कहा,"इराक़ से कुछ भी सकारात्मक निकलकर सामने नहीं आ सका."लेकिन उन्होंने इसराइल और फ़लस्तीनी प्रशासन के बीच संवाद को मध्य-पूर्व में एक आशा का प्रतीक बताया.अफ़्रीका के बारे में पोप ने कहा सूडान के दारफ़ूर क्षेत्र में स्थिति विनाशकारी है.उन्होंने कांगो, सोमालिया और ज़िम्बाब्वे में हो रही .... Full Story
पूजा गुप्ता हैं नई मिस इंडिया यूनिवर्स
इस साल की मिस इंडिया यूनिवर्स बनीं हैं पूजा गुप्ता. रविवार को मुंबई में हुए एक भव्य समारोह में पूजा गुप्ता को वर्ष 2007 का मिस इंडिया यूनिवर्स चुना गया.
सारा जेन डियास मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं जबकि पूजा चितगोपीकर मिस इंडिया अर्थ बनीं हैं.22 वर्षीय पूजा गुप्ता उभरती हुई लेखिका भी हैं और उनके शौक हैं- योग, घुड़सवारी और ड्राइंग. दूसरी ओर 24 वर्षीय सारा जेन डियास चैनल वी की एंकर हैं.मिस इंडिया-अर्थ पूजा चितगोपीकर न्यूज़ीलैंड में मेडिकल की छात्रा हैं और वर्ष 2002 में उन्होंने मिस इंडिया-न्यूज़ीलैंड का ख़िताब जीता था.कार्यक्रममिस इंडिया के लिए 25 प्रतियोगियों को फ़ाइनल राउंड के लिए चुना गया था. लेकिन इनमें से बाज़ी मारी पूजा गुप्ता ने. भव्य समारोह के दौरान लारा दत्ता, तुषार कपूर और कोइना मित्रा ने .... Full Story
छह नैटो सैनिकों की मौत
नैटो के नेतृत्व में लड़ रहे छह सैनिक दक्षिण अफ़ग़ानिस्तान में मारे गए हैं.
नैटो का कहना है कि इन सैनिकों की मौत उस समय हुई जब उनका वाहन किसी विस्फोटक की चपेट में आ गया.इस विस्फोट में एक सैनिक घायल हुआ है.मारे गए सैनिकों की राष्ट्रीयता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में ज़्यादातर सैनिक ब्रिटेन और कनाडा के हैं.हालांकि नैटो की ओर से यह नहीं बताया गया है कि यह घटना कहाँ घटी है लेकिन नैटो पिछले कुछ दिनों से हेलमंद में अभियान चला रही है जिससे कि वहाँ पनबिजली परियोजना का काम शुरु हो सके.तालेबान की ओर इशारापिछले कुछ महीनों में यह नैटो सैनिकों के साथ घटी सबसे बड़ी दुर्घटना .... Full Story
'अमरीकी सैनिकों से इराक़ छोड़ने को कहें'
कट्टरपंथी शिया नेता मोक़्तदा अल-सद्र ने अपने लाखों समर्थकों से कहा है कि वे सोमवार को रैली निकालकर ब्रितानी और अमरीकी सैनिकों से इराक़ छोड़ने की माँग करें.
उन्होंने कहा है कि इराक़ में स्थिरता को सुन्नियों की तुलना में अमरीका से ज़्यादा ख़तरा है.इराक़ी शहर नजफ़ में निकाली जाने वाली यह रैली बग़दाद पर अमरीकी नेतृत्व वाली फ़ौजों के कब्ज़े के चार बरस पूरे होने पर की जा रही है.इस अवसर पर संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए बग़दाद में कर्फ़्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है.सद्दाम की सत्ता का पतनचार बरस पहले अमरीका के नेतृत्व वाली फ़ौजों ने बग़दाद में घुसकर प्रतीक के रुप में चौराहे पर लगी सद्दाम हुसैन की प्रतिमा को गिरा दिया था.इसे इराक़ में सद्दाम हुसैन के सत्ता पलट के रुप में देखा गया था. Full Story
मुख्य पृष्ठ :: अंतरराष्ट्रीय
More Articles In Category

जनवरी 2009
रवीसोममंगबुधगुरशुकशनि
        1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
क्या न्यायिक सक्रियता के संदर्भ में प्रधानमंत्री की आपत्ति सही है?
हां
नहीं
पता नहीं

Preview Chanel