DEMO SITE

Article Tools
सुर्ख़ियो मे
इससे जुड़ी ख़बरें
इराक़ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की योजना
08 Apr, 2007 | अंतरराष्ट्रीय
पूजा गुप्ता हैं नई मिस इंडिया यूनिवर्स
08 Apr, 2007 | अंतरराष्ट्रीय
छह नैटो सैनिकों की मौत
08 Apr, 2007 | अंतरराष्ट्रीय
Your Views On Article
नाम:
ई-मेल:
विषय:
टिप्पणी:



4.5 / 5 (3 Votes)

'इराक़ से कुछ भी सकारात्मक नहीं मिला'

???, 08 ?????? 2007 22:54:00
पोप ने दुनियाभर में हो रही हिंसा पर अपनी चिंता व्यक्त की
पोप बेनेडिक्ट ने वेटिकन में दिए अपने ईस्टर संदेश में कहा है कि इराक़ में हुई हिंसा से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि वहाँ हो रही हिंसा से इराक़ बिखर रहा है.

वेटिकन के सेंट पीटर्स चौराहे पर जमा हुए लोगों को संबोधित करते हुए पोप ने दुनिया में बढ़ते दुख और संताप पर अपनी चिंता व्यक्त की.

इराक से कुछ भी सकारात्मक निकलकर सामने नहीं आ सका.
पोप बेनेडिक्ट

उन्होंने कहा,"इराक़ से कुछ भी सकारात्मक निकलकर सामने नहीं आ सका."

लेकिन उन्होंने इसराइल और फ़लस्तीनी प्रशासन के बीच संवाद को मध्य-पूर्व में एक आशा का प्रतीक बताया.

अफ़्रीका के बारे में पोप ने कहा सूडान के दारफ़ूर क्षेत्र में स्थिति विनाशकारी है.उन्होंने कांगो, सोमालिया और ज़िम्बाब्वे में हो रही हिंसा पर भी अपनी चिंता जताई.

इससे पहले पोप बेनेडिक्ट ने रोम में इकट्ठा हुए 10 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ रोम में ईस्टर का त्योहार मनाया.

सेंट पीटर्स के बेसिलिका में हुए समारोह में पोप ने श्रद्धालुओं से कहा कि शैतान और मौत से अधिक ताक़तवर प्यार होता है.

प्रकाशोत्सव

लगभग अँधेरे में नहाए हुए बेसेलिका में पोप ने एक बड़ी सफ़ेद मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की शुरुआत की और उसके बाद इस मोमबत्ती के प्रकाश से हज़ारों मोमबत्तियाँ जलाई गईं.

र्यक्रम के दौरान पोप बेनेडिक्ट ने आठ लोगों को दीक्षा दी जिसमें चीन और जापान के लोग भी शामिल थे.

बीबीसी के डेविड विले ने रोम से कहा कि इस बार के ईस्टर कार्यक्रम का मुख्य केन्द्र एशिया और ख़ासकर चीन के कैथोलिक चर्च थे.

हालांकि एशिया में कैथोलिकों की गिनती बहुत कम है लेकिन वेटिकन अपने भविष्य के लक्ष्यों में इसे सबसे ऊपर रखता है.

बीबीसी संवाददाता ने बताया कि पोप चीन के कैथोलिक चर्च पर एक संदेश तैयार कर रहे हैं जो अगले कुछ हफ़्तों में प्रकाशित किया जाएगा.


????? 2010
?????????????????????
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30 31      
क्या न्यायिक सक्रियता के संदर्भ में प्रधानमंत्री की आपत्ति सही है?
हां
नहीं
पता नहीं

Preview Chanel