DEMO SITE

Article Tools
सुर्ख़ियो मे
इससे जुड़ी ख़बरें
अंबानी सबसे अमीर भारतीय
06 Apr, 2007 | कारोबार
अरबपतियों की सूची में नौ भारतीय
06 Apr, 2007 | कारोबार
माइक्रोसॉफ़्ट का भारत में बड़ा समझौता
06 Apr, 2007 | कारोबार
इन्फ़ोसिस की वजह से सूचकाँक गिरा
06 Apr, 2007 | कारोबार
शेयर बाज़ार रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा
06 Apr, 2007 | कारोबार
Your Views On Article
नाम:
ई-मेल:
विषय:
टिप्पणी:




रिजर्व बैंक ने ऋण दरों में बढ़ोतरी की

?????, 06 ?????? 2007 04:32:00
रिजर्व बैंक ने रेपो रेट की दरें बढ़ाकर मंहगाई पर नियंत्रण करने की कोशिश की है
देश में बढ़ती मंहगाई पर लगाम कसने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अल्प अवधि ऋण दरों को बढ़ाकर 7.75 प्रतिशत कर दिया है.

बैंक ने अल्प अवधि ऋण दर यानी रेपो रेट में 0.25 फ़ीसदी की वृद्धि कर इसे 7.75 प्रतिशत कर दिया है जो पिछले साढे चार साल में सबसे अधिक है. बैंक का कहना है कि पिछले दिनों में बढ़ी मँहगाई को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है.

इसके अलावा बैंक ने विभिन्न कमर्शियल बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वो अपने यहाँ और अधिक नगद राशि रखें. इस सीमा को छह प्रतिशत से बढ़ाकर साढ़े छह प्रतिशत कर दिया गया है.

पिछले कुछ महीनों में मँहगाई तेज़ी से बढ़ी है और इस समय मुद्रास्फीति की दर 6.46 प्रतिशत है जो कि रिजर्व बैंक के लिए मुश्किल का सबब हो सकता है.

पिछले तीन वर्षों में रिजर्व बैंक ने सातवीं बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है जबकि इस साल यह दूसरी बढ़ोतरी है.

जनवरी महीने में भी रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई थी. रेपो रेट वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक विभिन्न बैंकों को अल्प अवधि के लिए रिण मुहैया कराती है.

इन दोनों फ़ैसलों का अर्थ ये हुआ कि अब बैंकों को अधिक दर पर रिण मिलेगा और बैंकों को और अधिक नगद अपने पास रखना होगा.

जानकार कहते हैं कि इससे मँहगाई में कमी आ सकती है लेकिन बैंक अपने रिण दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं यानी कार, घर इत्यादि के लोन की दरें फिर एक बार बढ़ सकती है.

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि मँहगाई बढ़ना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं है और कुछ समय के लिए आर्थिक विकास की दर धीमी करने की ज़रुरत है.

विशेषज्ञों का कहना है कि बैंक के इस फैसले से विकास की दर थोड़ी धीमी होगी.


??????? 2010
?????????????????????
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30    
क्या न्यायिक सक्रियता के संदर्भ में प्रधानमंत्री की आपत्ति सही है?
हां
नहीं
पता नहीं

Preview Chanel