DEMO SITE

Article Tools
सुर्ख़ियो मे
इससे जुड़ी ख़बरें
अरबपतियों की सूची में नौ भारतीय
06 Apr, 2007 | कारोबार
माइक्रोसॉफ़्ट का भारत में बड़ा समझौता
06 Apr, 2007 | कारोबार
इन्फ़ोसिस की वजह से सूचकाँक गिरा
06 Apr, 2007 | कारोबार
शेयर बाज़ार रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा
06 Apr, 2007 | कारोबार
Your Views On Article
नाम:
ई-मेल:
विषय:
टिप्पणी:




अंबानी सबसे अमीर भारतीय

?????, 06 ?????? 2007 05:31:00
धीरुभाई अंबानी के बाद दोनों भाई ही रिलायंस को संभाल रहे ह
धीरुभाई अंबानी के बाद दोनों भाई ही रिलायंस को संभाल रहे ह

रिलायंस उद्योग समूह के मुकेश और अनिल अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

बिज़नेस स्टैंडर्ड अखबार के एक सर्वेक्षण में उनकी संपत्ति 23, 588 करोड़ रुपए आंकी गई है.

एक सर्वेक्षण के अनुसार दिसंबर 2002 से अगस्त 2003 के बीच रिलायंस की संपत्ति में बढ़ोत्तरी हुई है.

भारत अमीर
  • अंबानी-23,588 करोड़
  • अज़ीम प्रेमजी-18964 करोड़
     
  • मालविंदर सिंह-5,086
     
  • सुनील मित्तल-5,000
     
  • शिव नादर-4,299
     
  • दिलीप संघवी-3,027
     
  • कुमारमंगलम बिड़ला-2,737
     
  • सुभाष चंद्रा-2,566
     
  • करसनभाई-2,169
     
  • के आंजी रेड्डी-2,132
  • इससे पहले कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर कंपनी विप्रो के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी भारत के सबसे धनी व्यक्ति थे.

    मुकेश अंबानी इस समय रिलायंस उद्योग समूह के चेयरमैन हैं और अनिल अंबानी वाइस चेयरमैन.

    दोनों ही भाई कंपनी के प्रबंध निदेशक भी हैं.

    प्रेमजी नीचे

    बिज़नेस स्टैंडर्ड अख़बार ने 1999 में सबसे धनी भारतीय का सर्वेक्षण शुरू किया था.

    उस समय अज़ीम प्रेमजी इस सूची में सबसे ऊपर थे. लेकिन इसका प्रमुख कारण था कंप्यूटर कंपनियों के आसमान छूते भाव.

    पिछले चार वर्षों में दुनिया भर में कंप्यूटर शेयरों में भारी गिरावट हुई है और इसका असर अज़ीम प्रेमजी पर भी पड़ा है. सिर्फ़ एक साल में विप्रो के शेयरों ने अपनी कीमत में चालीस प्रतिशत गिरावट देखी है और प्रेमजी पहले से दूसरे स्थान पर चले गए हैं.

    प्रेमजी की कुल संपत्ति इस समय 18, 964 करोड़ रुपए है.

    इस सूची में तीसरे स्थान पर दवा बनाने वाली कंपनी रैनबैक्सी के मालविंदर और शिवेंदर सिंह हैं.

    उनकी संपत्ति 5,086 करोड़ रुपए आँकी गई है.

    इसके बाद 5,000 करोड़ के साथ भारती टेलीकॉम के सुनील मित्तल हैं और फिर 4,299 करोड़ की संपत्ति वाले एचसीएल टेक्नॉलॉजीस के शिव नादर.

    अच्छा साल

    अख़बार का मानना है कि यह साल अमीर लोगों के लिए बहुत अच्छा रहा है.

    शेयर बाज़ार की अच्छी स्थिति के कारण इस साल 15 उद्योगपति अरबपतियों की सूची में शामिल हुए हैं.

    अब इस सूची में अब 125 लोग हो गए हैं.

    इसमें सत्यम कंप्यूटर बी रामलिंग राजू, इंफ़ोसिस के नंदन निलेकानी, सुधा मूर्ति, अक्षत मूर्ति और एस गोपालकृष्णन हैं.

    इंफ़ोसिस के चेयरमैन एनआर नारायणमूर्ति की संपत्ति का ब्यौरा नहीं मिल सका है.

    31 अगस्त 2003 तक इन सबसे अमीर 125 लोगों/कंपनियों की कुल संपत्ति एक हज़ार दो सौ नौ अरब इक्वान करोड़ रुपए थी.


    ??????? 2010
    ?????????????????????
          1 2 3 4
    5 6 7 8 9 10 11
    12 13 14 15 16 17 18
    19 20 21 22 23 24 25
    26 27 28 29 30    
    क्या न्यायिक सक्रियता के संदर्भ में प्रधानमंत्री की आपत्ति सही है?
    हां
    नहीं
    पता नहीं

    Preview Chanel