हमारी भारतीय भाषा से हमारा तातपर है - हिन्दी से जो कि हमारी राष्ट्र भाषा भी है। यह बोलने में इतनी सरल व आसान है कि विदेशों से आए हुए पर्यटक इसे दो दिन में सीख जाते हैं और आप से बात भी करने लगते हैं। इसके दो कारण हो सकते हैं -- एक हमारी भाषा है ही सरल या फिर दूसरा विदेशी हमे नीचा दिखाने के लिए हमें हमारी ही भाषा में बात करते हैं.। चाहे कुछ भी हो लेकिन वह हमसे हिन्दी में ही बात करते हैं। तो फिर हमारे नेता ही क्यों अंग्रेजी में बात करना पसंद करतें है?