DEMO SITE

मुख्य पृष्ठ :: खेल
Latest 5 Stories And Articles
कुंबले ने वनडे से लिया संन्यास
दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज़ों को अपनी लेग स्पिन से मात देने वाले उस्ताद फिरकी गेंदबाज़ अनिल कुंबले ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.
कुंबले ने शुक्रवार को बंगलौर में आधिकारिक तौर पर वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की. कुंबले की फिरकी अब सिर्फ़ टेस्ट मैचों में ही देखने को मिलेगी.टेस्ट और वनडे में भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले कुंबले ने माना कि विश्व कप इतिहास में भारत की इस बार की शुरुआत बेहद खराब रही.उन्होंने कहा कि वह युवाओं को मौक़ा देना चाहते हैं. कुंबले ने कहा कि देश में पीयूष चावला, मुरली कार्तिक जैसे स्पिनर मौज़ूद हैं और प्रतिभाओं की कमी नहीं है.कुंबले ने 271 वनडे मैचों में 337 विकेट लिए हैं और उनका औसत रहा 30.9.17 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे 36 .... Full Story
अकरम से तुलना ठीक नहीं: मैकग्रॉ
ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैकग्रॉ ने कहा है कि पाकिस्तान के वसीम अकरम सर्वकालीन महान गेंदबाज़ों में से एक रहे हैं और अकरम के साथ उनकी तुलना ठीक नहीं हैं.
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ विश्व कप के मैच में ग्लेन मैकग्रॉ ने विश्व कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले ये रिकॉर्ड वसीम अकरम के नाम था.वसीम अकरम ने विश्व कप में 55 विकेट लिए थे. लेकिन मैकग्रॉ के खाते में अब 57 विकेट हैं. मैकग्रॉ ने वसीम अकरम की जम कर तारीफ़ की और कहा, "वसीम अकरम सर्वकालीन महान गेंदबाज़ों में से एक हैं. नई गेंद से अकरम ने बेहतरीन स्विंग गेंदबाज़ी की. वे पुरानी गेंदों से भी ख़तरनाक गेंदबाज़ी करते थे." वसीम अकरम सर्वकालीन महान गेंदबाज़ों में से एक हैं. नई गेंद से अकरम ने बेहतरीन स्विंग .... Full Story
बेहतरीन कोच थे बॉब वूल्मर
इंग्लैंड के बॉब वूल्मर को उनके खेल से अधिक ज़बरदस्त कोचिंग योग्यताओं के लिए जाना जाता है.
वूल्मर के बारे में कम लोगों को ही पता होगा कि उनका जन्म भारत के कानपुर शहर में 14 मई 1948 को हुआ था.दाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी और मध्यम गति की गेंदबाज़ी करने वाले राबर्ट एंड्रयू वूल्मर ने 1975 में इंग्लैंड की टीम से अपने टेस्ट क्रिकेट जीवन की शुरुआत की थी. केंट, नटाल औऱ वेस्टर्न प्रोविंस के लिए खेलने वाले वूल्मर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 19 टेस्ट खेलते हुए 1059 रन बनाए जिनमें तीन शतक शामिल थे. उनका सर्वाधिक स्कोर रहा 149 और औसत 33.09. उन्होंने टेस्ट मैचों में चार विकेट लिए. वनडे मैचों में पहला मैच उन्होंने 1972 में खेला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओल्ड .... Full Story
बॉब वूल्मर का अंतिम इंटरव्यू
वेस्टइंडीज में खेले जा रहे क्रिकेट विश्व कप को भारत और पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए तो याद रखा जाएगा ही लेकिन इससे भी ज्यादा यह पाकिस्तानी कोच बॉब वूल्मर की हत्या के लिए याद किया जाएगा.
मौत से पूर्व संभवतः अपने आख़िरी इंटरव्यू में वूल्मर ने आयरलैंड से पाकिस्तान की हार पर काफ़ी निराशा जाहिर की थी.पेश है वूल्मर का वह इंटरव्यू जो बीबीसी की खेल संवाददाता ऐलिसन मिशेल ने इस मैच के बाद किया था.आयरलैंड से हार पर आपका क्या कहना है?वास्तव में, हमने बहुत ही खराब बल्लेबाजी की और गलतियाँ पर गलतियाँ करते रहे. और कुल मिलाकर ऐसा हुआ कि चालीस से पचास रन कम बने.लेकिन मुझे कहना पड़ता है कि हमने कुछ बहुत ही गलत शॉट खेले. मोहम्मद यूसूफ़, कामरान अकमल, और अज़हर महमूद जिनसे मुझे ज़्यादा उम्मीद थी वे कुछ ऐसे शॉट्स खेल रहे थे जिसकी उस समय ज़रूरत नहीं .... Full Story
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अनुबंध रद्द
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप में खिलाड़ियों के ख़राब प्रदर्शन को देखते हुए उनके अनुबंध रद्द करने की घोषणा की है.
पाकिस्तान की टीम इस विश्व कप में सुपर-8 तक नहीं पहुँच पाई और उसे वेस्टइंडीज़ के साथ-साथ आयरलैंड की टीम ने भी हराया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नसीम अशरफ़ ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि प्रदर्शन पर आधारित नए अनुबंध का खाका तैयार किया जा रहा है और तीन महीने के अंदर इसे लागू कर दिया जाएगा. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान इंज़माम-उल-हक़ ने टीम पर लगे मैच फ़िक्सिंग के आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है और कहा है कि देश की मीडिया ने टीम का बुरे वक़्त में साथ नहीं दिया. अब वो .... Full Story
मुख्य पृष्ठ :: खेल
More Articles In Category

??????? 2010
?????????????????????
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30    
क्या न्यायिक सक्रियता के संदर्भ में प्रधानमंत्री की आपत्ति सही है?
हां
नहीं
पता नहीं

Preview Chanel