DEMO SITE

Article Tools
सुर्ख़ियो मे
इससे जुड़ी ख़बरें
कुंबले ने वनडे से लिया संन्यास
03 Apr, 2007 | खेल
अकरम से तुलना ठीक नहीं: मैकग्रॉ
03 Apr, 2007 | खेल
बेहतरीन कोच थे बॉब वूल्मर
03 Apr, 2007 | खेल
बॉब वूल्मर का अंतिम इंटरव्यू
03 Apr, 2007 | खेल
Your Views On Article
नाम:
ई-मेल:
विषय:
टिप्पणी:




न्यूज़ीलैंड नौ विकेट से जीता

मंगल, 03 अप्रैल 2007 07:20:00
फ्लेमिंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 92 गेंदों में 102 रन बनाए
कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग की आतिशी पारी की बदौलत न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश पर आसान जीत हासिल कर ली है. न्यूज़ीलैंड नौ विकेट से जीता.
 न्यूज़ीलैंड ने जीत के लिए सामने रखे गए 175 रनों के आसान लक्ष्य को महज 29 ओवरों और दो गेंदों में ही पूरा कर लिया.

न्यूज़ीलैंड ने यह मैच नौ विकेट से जीता. मैच की शुरुआत में टॉस न्यूज़ीलैंड ने ही जीता पर पहले बल्लेबाज़ी का मौका बांग्लादेश की टीम को दिया. बांग्लादेश की पूरी टीम 48 ओवर और तीन गेंदों का खेल खेलकर ही आउट हो गई. इस पूरी पारी में बांग्लादेश ने कुल 174 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद रफ़ीक सर्वाधिक 30 रन बनाकर नाबाद रहे.
 
न्यूज़ीलैंड की पारी

बांग्लादेश की पारी के बाद न्यूज़ीलैंड के कप्तान फ्लेमिंग मैदान पर उतरे और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि वो बेहतर फार्म में आ गए हैं.

फ्लेमिंग ने कुल 92 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों का स्कोर दिया.

हालांकि उनके साथ मैदान पर उतरे सलामी बल्लेबाज़ फ़ुलटोन 30 गेंदों पर केवल 15 रन ही बनाकर आउट हो गए थे.

उनकी जगह उतरे मार्शल जिन्होंने 54 गेंदों पर 50 रन दिए और इस तरह न्यूज़ीलैंड को आसान जीत हासिल हो गई.

हालांकि न्यूज़ीलैंड की टीम अभी भी अपनी चोटों से जूझ रही है. जहाँ जेम्स फ्रैंक्लिग कई मैचों में बाहर बैठे नज़र आए वहीं इस मैच में माइकेल मेसन भी तीन ओवर की गेंदबाज़ी के बाद परेशान दिखाई दिए.

जनवरी 2009
रवीसोममंगबुधगुरशुकशनि
        1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
क्या न्यायिक सक्रियता के संदर्भ में प्रधानमंत्री की आपत्ति सही है?
हां
नहीं
पता नहीं

Preview Chanel