इस भारतीय क्रिकेट लीग में छह टीम होंगे. हर टीम में चार अंतरराष्ट्रीय, दो राष्ट्रीय और आठ उदीयमान खिलाड़ी होंगे.
इन टीमों के कोच पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी होंगे.
इस
मामले पर बीबीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने बीबीसी को बताया, "हमें सुभाष
चंद्रा की तरफ से भारतीय क्रिकेट लीग शुरू करने का एक पत्र मिला है. इस
संबंध में कोई भी फ़ैसला हम बीसीसीआई की सात अप्रैल को होने वाली बैठक में
ही लेंगे."
ज़ी समूह के मालिक सुभाष चंद्रा ने एक
प्रेस वार्ता में बताया कि भारतीय क्रिकेट लीग में 100 करोड़ रुपए की
शुरूआती पूँजी का निवेश किया जाएगा.
पूर्व भारतीय
खिलाड़ी मदन लाल का कहना है," यह बहुत ही सकारात्मक पहल है. मुझे इस
प्रयास से जुड़ने के लिए अगर बुलाया गया तो मुझे खुशी होगी."
भारतीय क्रिकेट लीग के तहत एक नेशनल टैलेंट रिज़र्व बेंच भी बनाई जाएगी जिसके खिलाड़ी बीबीसीआई को भी उपलब्ध होंगे.
सुभाष चंद्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट अकादमियाँ भी बनाई जाएंगी.
गौरतलब
है कि पहले भी इस तरह की कोशिशे हो चुकी हैं. 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलिया
में चैनल नाइन के मालिक कैरी पैकर ने भी इस तरह की विश्व श्रृंखला श्रृंखला आयोजित की थी