DEMO SITE

Article Tools
सुर्ख़ियो मे
इससे जुड़ी ख़बरें
'राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ता यूपी'
06 Apr, 2007 | भारत और पड़ोस
उत्तर प्रदेश में खुला मुक़ाबला
06 Apr, 2007 | भारत और पड़ोस
कांशीराम के बिना मायावती
06 Apr, 2007 | भारत और पड़ोस
मुलायम सिंह की मुश्किलें
06 Apr, 2007 | भारत और पड़ोस
निर्दलियों का अलग चुनावी संसार
06 Apr, 2007 | भारत और पड़ोस
Your Views On Article
नाम:
ई-मेल:
विषय:
टिप्पणी:




काबुल के पास धमाका, चार मारे गए

शुक्र, 06 अप्रैल 2007 10:36:00
हमला संसद के पास हुआ है
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए कार बम विस्फोट में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं.

हमला काबुल स्थित अफ़ग़ानिस्तान की संसद के निकट हुआ. पुलिस का कहना है कि आत्मघाती कार हमलावर पर पुलिस को संदेह हुआ.

मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उसके पास पहुँचने की कोशिश की कार में ज़बर्दस्त धमाका हुआ.

पिछले हफ़्ते काबुल के मुख्य बाज़ार में हुए धमाके में चार लोग मारे गए थे. पिछले कुछ हफ़्तों से अफ़ग़ानिस्तान में चरमपंथियों के हमलों में तेज़ी आई है.

काबुल के पुलिस प्रमुख एस्मतुल्ला दौलतज़ई ने बताया, "इस हमले में हमलावर को पहचान लेने वाले एक पुलिस अधिकारी समेत चार लोग मारे गए."

समाचार एजेंसी एपी ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से ख़बर दी है कि कार में विस्फोट के बाद आग की लपटें उठती देखी गई.

विस्फोट इतना ज़बर्दस्त था कि आस-पास के घरों के शीशे टूट गए. इस साल काबुल में हुआ यह चौथा आत्मघाती हमला है

जनवरी 2009
रवीसोममंगबुधगुरशुकशनि
        1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
क्या न्यायिक सक्रियता के संदर्भ में प्रधानमंत्री की आपत्ति सही है?
हां
नहीं
पता नहीं

Preview Chanel